कल उत्तराखंड के इस जिले में स्कूलों की छुट्टी, भारी बारिश की चेतावनी देखकर लिया गया फैसला

नैनीताल जिले के सभी स्कूलों में 7 जुलाई को अवकाश घोषित कर दिया गया है। नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है।
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
Nainital School Holiday 7th July: Nainital heavy rain forecast schools holiday declares
Image: Nainital heavy rain forecast schools holiday declares

नैनीताल: मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड में दस जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में नैनीताल जिले के सभी स्कूलों में 7 जुलाई को अवकाश घोषित कर दिया गया है।

Schools will remain close in nainital on 7th July

नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है। मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार नैनीताल जिले में 6 जुलाई से 10 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। खासतौर पर 7 जुलाई को स्थिति बिगड़ भी सकती है। नदियों,नालों, गधेरों मेें तेज जलप्रवाह की सम्भावना को देखते हुये नैनीताल डीएम वंदना ने सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में 1 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनवाडी केन्द्रों में 7 जुलाई को एक दिवसीय अवकाश घोषित किये जाने के आदेश पारित किये हैं। इसके अलावा प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक एवं समस्त कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों, कार्यालयोें में उपस्थित रहेंगे।