उत्तराखंड वेदर अलर्ट: शासन ने 3 जिलाधिकारियों को दिए 13 बड़े निर्देश, आप भी पढ़िए

उत्तराखंड शासन ने उत्तराखंड के 3 जिलों के जिलाधिकारी को 13 बड़े निर्देश जारी किए हैं। आप भी पढ़ लीजिए
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand dm instructions: Uttarakhand weather alert Government instructions to District Magistrates
Image: Uttarakhand weather alert Government instructions to District Magistrates

नैनीताल: वर्षा के कारण उत्तराखण्ड राज्य के अलग अलग जिलों में नदियां उफान पर हैं। वॉटर लेवल में लगातार हो रही बढ़ोतरी से आस पास के इलाकों में रहने वाले लोगों पर संकट मंडरा सकता है। ऐसे में उत्तराखंड शासन ने उत्तराखंड के 3 जिलों के जिलाधिकारी को 13 बड़े निर्देश जारी किए हैं। शासन ने हरिद्वार, नैनीताल और पिथौरागढ़ क़ो ये निर्देश दिए हैं। आप भी पढ़ लीजिए

Uttarakhand Government instructions to District Magistrates

1. प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाए रखते हुए आवागमन में नियंत्रण बरता जाए।
2. किसी भी आपदा या दुर्घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान-प्रदान किया जाए।
3. आपदा प्रबन्धन IRS प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे।
4. सभी राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे।
5. सभी चौकी / थाने भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रहेंगे। आगे पढ़िए

6. किसी भी अधिकारी - कर्मचारी के मोबाईल फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे।
7.अधिकारीगण बरसाती, छाता, टॉर्च, हैलमेट, कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में रखेंगे।
8. लोगों के फँसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री और मेडिकल सुविधा की व्यवस्था की जाए।
9. असामान्य मौसम, भारी वर्षा की चेतावनियों के दौरान उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन की अनुमति न दी जाए।
10. नगर एवं कस्बाई क्षेत्रों में नालियों एवं कलवटों के अवरोधों को दूर किया जाए।
11. जिला सूचना अधिकारी सूचना को आम जनमानस तक दृश्य एवं प्रिन्ट मीडिया से प्रसारित करना सुनिश्चित करेंगे।
12- केन्द्रीय जल आयोग के लिंक http//ffs.india-water.gov.in से जलस्तर / खतरे की स्थिति की सतत मॉनिटरिंग करना भी सुनिश्चत करें।
13-समस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना SEOC / राज्य आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नम्बरों पर तत्काल देना सुनिश्चित करेंगे।
0135-2710335, 2664314, 2664315, 2664316
फैक्स नं0 0135-2710334, 2664317
टोल फ्री नं0 1070, 9058441404