केदारनाथ को बना दिया लवर्स पॉइंट? अब इस विडियो पर मचा बवाल, गुस्से में लोग

केदारनाथ मंदिर बना रील्स का अड्डा, प्रपोजल वीडियो के बाद युवक ने महिला की मांग में भरा सिंदूर..देखिए वीडियो
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
kedarnath sindoor video: Youtuber applies sindoor to girl in Kedarnath
Image: Youtuber applies sindoor to girl in Kedarnath

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ में रील्स बनाने का ट्रेंड रोके नहीं रुक रहा है। रील्स बनाने वाले इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर यह भूल रहे हैं कि केदारनाथ से लोगों की आस्था जुड़ी हैं।

Youtuber applies sindoor to girl in Kedarnath

हाल ही में एक कपल का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक लड़की लड़के को प्रपोज कर रही है। उसके बाद खूब बवाल मचा। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति और पुलिस की सख्ती के बावजूद वीडियो और रील बनाने वालों पर लगाम नहीं लग पा रही। राइडर गर्ल विशाखा का प्रेमी को प्रपोज करने संबंधी वीडियो सामने आने के तीन बाद एक और विवादित वीडियो सामने आया है। इसमें केदारनाथ मंदिर के सामने एक युवक महिला की मांग में सिंदूर भर रहा है और महिला उसके पांव छू रही है। यह वीडियो तेजी के साथ इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। इसे लेकर मंदिर समिति और तीर्थ पुरोहितों ने विरोध जताते हुए पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। वीडियो कब का है, इसकी जांच की जा रही है। आगे पढ़िए

बता दें कि इस बार बड़ी संख्या में तीर्थयात्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं। बीते वर्षों में इंस्टाग्राम रील्स का ट्रेंड बढ़ा है। कई तीर्थयात्री मंदिर के अंदर फोटो खींचने के साथ परिसर में वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर डाल रहे हैं। मगर कई तो हदें पार कर रहे हैं। तीन दिन पहले ही राइडर गर्ल विशाखा का प्रेमी को प्रपोज करने संबंधी वीडियो प्रसारित होने के बाद मंगलवार को मंदिर समिति ने पुलिस को पत्र लिखकर मंदिर परिसर में इस तरह के वीडियो बनाने वालों पर कड़ी नजर रखने को कहा था। इसी बीच एक और विवादित वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में लड़का, लड़की के सिंदूर भरता नजर आ रहा है। वीडियो को लेकर केदारनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों ने कड़ा विरोध जताया है। कुल मिला कर अब केदारनाथ में रील्स बनाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जा रही है, जो कि ज़रूरी भी है। देखिए वीडियो