Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
यहां लगातार जारी बारिश से दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान मकान के मलबे में दबने से एक दंपति की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है। राहत-बचाव टीमों ने मलबे में दबे दोनों शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना मिस्सरवाला गांव की है। जहां मकान क्षतिग्रस्त होने से नसीर अहमद शाह (65) और उनकी पत्नी मोहमदी (60) की मलबे में दबकर मौत हो गई। जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी तरह का हादसा शांतिपुरी नंबर दो में भी हुआ है। आगे पढ़िए
यहां मंदिर की दीवार गिरने से फील्ड के पास लगा हुआ ओपन जिम पूरा क्षतिग्रस्त हो गया। भारी बारिश के चलते सड़कों के बंद होने का सिलसिला भी जारी है। उत्तरकाशी में बंदरकोट के समीप मलबा और बोल्डर आने से गंगोत्री हाईवे भी बंद हो गया था, जिसे बीआरओ की मशीनरी ने आधे घंटे बाद खोल तो दिया लेकिन रास्ता एक बार फिर बंद हो गया। सड़कों के बार-बार बंद होने से यात्री परेशान हैं। विकासनगर के पछवा दून में भी भारी बारिश की वजह से लोगों को जलभराव से जूझना पड़ रहा है। यहां कई जगह घरों में मलबा जमा होने की भी खबर है। उधर मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल बारिश नहीं थमेगी। नौ से 12 जुलाई तक प्रदेशभर के सभी जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।