आज उत्तराखंड के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, जारी किया गया रेड अलर्ट

Uttarakhand Weather Update 11 July कुमाऊं के लोगों को आज सावधान रहना होगा, यहां भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 11 July: Uttarakhand Weather Update 11 July
Image: Uttarakhand Weather Update 11 July

नैनीताल: उत्तराखंड में लगातार तीन दिन से हो रही बारिश के चलते भारी तबाही हुई है। मूसलाधार बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। बारिश से आज भी राहत नहीं मिलेगी।

Uttarakhand Weather Update 11 July

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। अन्य जिलों में भी बारिश से राहत नहीं मिलेगी। खासतौर पर कुमाऊं के लोगों को सतर्क रहना होगा, यहां भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 14 जुलाई तक बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने 13 और 14 जुलाई को बिजली कड़कने के साथ तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को ऋषिकेश में 126 एमएम, नरेंद्रनगर में 103 एमएम, चंपावत में 31 एमएम, भगवानपुर में 24 एमएम और लक्सर में 20 एमएम बारिश दर्ज की गई। बुधवार को भी राज्य में कहीं-कहीं गर्जना के साथ बिजली चमकने एवं तीव्र दौर की वर्षा होगी।

उधर, भारी बारिश के बाद प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से तबाही की खबरें आई हैं। गंगोत्री हाईवे पर गंगनानी के पास भारी बारिश के बीच भूस्खलन हो गया। इस दौरान मलबे में एक टेम्पो ट्रैवलर सहित दो छोटे वाहन दब गए। हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई, छह लोग घायल हो गए। बरसाती सीजन में सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने रात आठ से सुबह पांच बजे तक ऋषिकेश-बदरीनाथ, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड, कुंड-ऊखीमठ-चोपता-मंडल-गोपेश्वर हाईवे और गंगोत्री-यमुनोत्री हाईवे पर आवाजाही पर रोक लगा दी है। चीन सीमा क्षेत्र के जोशीमठ-मलारी हाईवे पर जुम्मा में पुल बह गया। जिस कारण सीमा क्षेत्र में स्थानीय लोगों के साथ ही सेना के जवानों की आवाजाही भी रुक गई है। आप भी पहाड़ के सफर के दौरान सावधान रहें। खराब मौसम में यात्रा न करें।