उत्तराखंड के युवा ध्यान दें, UKPSC में अलग अलग पदों पर निकली भर्तियां, जल्दी करें आवेदन

आयोग की ओर से कुल 55 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आगे जानिए डिटेल
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Recruitment UKPSC: Recruitment on different posts in UKPSC
Image: Recruitment on different posts in UKPSC

देहरादून: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा ध्यान दें। प्रदेश में अलग-अलग विभागों में समूह-ग के 55 पदों पर भर्ती निकली है।

Recruitment on different posts in UKPSC

आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारियों के लिए राज्य समीक्षा के साथ जुड़े रहें। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की तरफ से आयोजित भर्ती के जरिए रेशम विभाग के अंतर्गत सहकारिता पर्यवेक्षक समूह-ग के दो पदों को भरा जाएगा। इसी तरह शहरी विकास विभाग के अंतर्गत विभिन्न नगर निकायों और नगर निगमों में पर्यावरण पर्यवेक्षक समूह-ग के 53 पदों पर भी भर्ती होनी है। इस तरह समूह-ग के 55 पदों को भरा जाना है। आयोग के अनुसार कुल 55 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।

युवा आयोग की वेबसाइट में 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा से संबंधित अलग-अलग जानकारियां समय-समय पर लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएंगी। जो भी अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लेना चाहते हैं, वो 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अगर आप भी समूह-ग भर्ती में हिस्सा लेने की तैयारी कर रहे हैं तो अपने डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें। भर्ती के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन की लास्ट डेट नजदीक है, इसलिए मौके को हाथ से जाने न दें। शिक्षा एवं रोजगार से जुड़ी अन्य खबरों के लिए राज्य समीक्षा के साथ जुड़े रहें।