Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर से पुलिस विभाग में बड़े तबादले हुए हैं। लंबे समय बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने देहरादून में तैनात निरीक्षकों के तबादले किए हैं।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने पांच निरीक्षकों के प्रभार को बदल दिया है। चलिए जानते हैं कि किन कर्मियों का तबादला हुआ है।डोईवाला कोतवाली में तैनात राजेश शाह को प्रभारी निरीक्षक डालनवाला में शिफ्ट किया है जबकि उनकी जगह पर निरीक्षक मुकेश त्यागी को प्रभारी निरीक्षक डोईवाला तैनात किया है। इससे पहले निरीक्षक मुकेश त्यागी एसओजी इंचार्ज थे। वहीं दो साल से डालनवाला कोतवाली में रहे निरीक्षक नंद किशोर भट्ट को एसओजी इंचार्ज बनाया गया है। पहले वे डालनवाला कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक थे। वहीं शहर कोतवाल विद्याभूषण नेगी को एसआइएस शाखा पुलिस कार्यालय भेजा गया है, उनकी जगह पर निरीक्षक राकेश गुसांई को प्रभारी निरीक्षक शहर कोतवाली बनाया गया है।