उत्तराखंड में बेटियों के लिए खुशखबरी, होमगार्ड भर्ती को लेकर आई गुड न्यूज

उत्तराखंड में महिला होमगार्ड भर्ती में होगा केवल फिजिकल टेस्ट, जल्‍द भरे जाएंगे 330 पद, पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand Women Home Guard bharti: Uttarakhand Women Home Guard Recruitment 2023 All Details
Image: Uttarakhand Women Home Guard Recruitment 2023 All Details

देहरादून: प्रदेश में अब महिला होमगार्ड भर्ती जल्द ही शुरू होने वाली है। महिला होमगार्ड के 330 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है।

Uttarakhand Women Home Guard Recruitment

अब तक इस भर्ती को लेकर बहुत कन्फ्यूजन था मगर अब यह कन्फ्यूजन क्लियर हो गया है। शासन स्तर पर यह निर्णय लिया गया है कि अब भर्ती के लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी। इनकी भर्ती शारीरिक परीक्षा और शैक्षिक योग्यता के आधार पर होगी। जल्द ही शासन द्वारा इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएंगे। इस समय लगभग 6500 होमगार्ड विभिन्न सरकारी कार्यालयों के साथ ही पुलिस के कार्यों में सहयोग दे रहे हैं। आगे पढ़िए

Uttarakhand Home Guard bharti All Details

इनमें पुरुष व महिला होमगार्ड दोनों ही शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिसंबर में हुई परेड में महिला होमगार्ड की भर्ती की घोषणा की थी। इस क्रम में शासन ने आदेश जारी कर ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी जिले में एक-एक महिला प्लाटून महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया। अभी होमगार्ड विभाग में महिला होमगार्ड के 239 पद स्वीकृत हैं, जिसमें से 215 महिला होमगार्ड तैनात हैं। ये महिला होमगार्ड देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिले में सेवा दे रही हैं। ऐसे में शेष बचे जिलों में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की बात हुई।