Nainital cheap tomato पहले सैलानी यहां बने हस्तशिल्प लेकर लौटते थे, लेकिन अब टमाटर उनकी पहली पसंद बन गया है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Tourist Purchasing Chief Tomato in Nainital
नैनीताल: सरोवर नगरी नैनीताल...यहां भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल और मुक्तेश्वर जैसे कई पर्यटक स्थल हैं।
Tourist Purchasing Chief Tomato in Nainital
जिनके दीदार के लिए हर साल लाखों पर्यटक नैनीताल पहुंचते हैं, लेकिन इन दिनों नैनीताल में जो चीज पर्यटकों को सबसे ज्यादा आकर्षित कर रही है। वो हैं लाल-लाल टमाटर। जी हां, वही टमाटर जिसने आम आदमी के बजट और रसोई का जायका बिगाड़ा हुआ है। नैनीताल में सस्ते टमाटर मिल रहे हैं और पर्यटक झोले भर-भरकर टमाटर खरीद रहे हैं। पहले सैलानी यहां बनी मोमबत्तियां और हस्तशिल्प लेकर लौटते थे, लेकिन अब टमाटर उनकी पहली पसंद बन गया है। इतना ही नहीं महानगरों में रहने वाले वो लोग जो हल्द्वानी में छुट्टियां बिताने आए हुए थे, वो और उनकी माताएं भी यहां से टमाटर ले जाना नहीं भूल रहीं। दरअसल हल्द्वानी में जो टमाटर 70 से 120 रुपये किलो मिल रहा है, दिल्ली-यूपी में वही टमाटर 200 रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गया है।
Tomato price in nainital
एनसीआर में कई सोसायटी तो ऐसी हैं, जहां टमाटर 240 रुपये प्रति किलो के भाव मिल रहा है। नैनीताल-हल्द्वानी में क्योंकि सस्ता टमाटर मिल रहा है, इसलिए दिल्ली-मेरठ वालों में यहां से टमाटर खरीदने की खूब होड़ लगी है। कोई चार किलो तो कोई छह किलो टमाटर खरीद कर अपने साथ ले जा रहा है। दूसरे राज्यों से माल लेकर आ रहे ट्रक ड्राइवर भी हल्द्वानी से टमाटर लेकर जा रहे हैं। मंडी समिति ने यहां पर काउंटर लगाए हैं, जहां लोग सस्ता टमाटर खरीद सकते हैं। सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि वो लोकल ग्राहकों को पहचानते हैं, लेकिन इन दिनों दूसरे राज्यों से आए पर्यटक यहां खूब खरीददारी कर रहे हैं। टमाटर के अलावा पहाड़ी सब्जियों की डिमांड भी बढ़ी है।