Notes Found In Nainital forest नैनीताल के जंगलों में मिले पांच सौ व हजार के पुराने नोट, आधे नोट लूट कर ले गए लोग
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
Image: 500 and 1000 rupee notes found in Nainital forest
नैनीताल: 500 एवं 1000 के पुराने नोट अब हमारी यादों में जीवित हैं मगर नैनीताल के हिमालय दर्शन क्षेत्र में कुछ लोगों ने तो इतने सालों से बंद इन नोटों के दर्शन कर लिए हैं।
500 and 1000 rupee notes in Nainital forest
इस जंगल में पांच सौ और एक हजार के प्रतिबंधित नोट मिले हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि सबसे पहले स्थानीय लोगों को इन नोटों के बारे में जानकारी मिली जिसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल 2016 में सरकार ने 500 एवं 1000 के पुराने नोटों पर प्रतिबंध लगा दिया था। मगर हाल ही में सरोवर नगरी नैनीताल के पर्यटक स्थल हिमालय दर्शन क्षेत्र के जंगल से पुलिस ने पांच सौ और एक हजार के करीब पचास हजार से अधिक के प्रतिबंधित नोट बरामद किए हैं। हिमालय दर्शन क्षेत्र में दुकान लगाने वाले स्थानीय युवक राहुल कुमार ने खाई में पांच सौ और एक हजार रुपयों के नोट जंगल में बिखरे हुए देखे, जिसकी सूचना उसने तत्काल 112 के माध्यम से मल्लीताल कोतवाली पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जंगल में बिखरे नोटों को बरामद किया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली गई जानकारी के मुताबिक हिमालय दर्शन क्षेत्र के कुछ युवकों ने बताया कि उनका कुत्ता जंगल में खो गया था, जिसे ढूंढने के लिए कुछ लोग जंगलों की तरफ गए। तो उन्हें जंगल में पांच सौ और एक हजार के नोटों के बंडल दिखाई दिए. जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी नोटों को एकत्र कर लिया है, साथ ही जांच की जा रही है कि नोटबंदी के बाद भी नोट कहां से आ रहे हैं। वहीं नोट मिलने की जानकारी के बाद स्थानीय लोग भी इन प्रतिबंधित नोटों को ले गए. पूर्व में करीब 80 हजार से अधिक की संख्या में खाई में नोट पड़े थे. लेकिन जब पुलिस पहुंची तब मात्र 50 हजार के आसपास नोट बचे थे। पुलिस फिलहाल मामले की गहराई से जांच पड़ताल में जुट गई है।