Uttarakhand Women Home Guard Recruitment प्रदेश की महिलाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। इस मौके को हाथ से जाने न दें। आगे जानिए भर्ती संबंधी डिटेल
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
Image: Uttarakhand Women Home Guard Recruitment 2023 All Details
देहरादून: होमगार्ड भर्ती शुरू होने का इंतजार कर रही बेटियों के लिए एक अच्छी खबर है।
Uttarakhand Women Home Guard Recruitment
उत्तराखंड सरकार ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है। प्रदेश में जल्द ही महिला होमगार्ड के 330 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सरकार की ओर से भर्ती को लेकर शासनादेश जारी कर दिया गया है। अगर आप भी होमगार्ड बन समाज की सेवा करना चाहती हैं तो तैयारी अभी से शुरू कर दें। माना जा रहा है कि अगस्त महीने के पहले सप्ताह से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। जो महिलाएं होमगार्ड बनने के लिए आवेदन करना चाहती हैं, उन्हें जल्द ही आवेदन करने का मौका मिलने वाला है। आगे पढ़िए
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिसंबर में हुई रैतिक परेड में महिला होमगार्ड की भर्ती की घोषणा की थी। इस क्रम में शासन ने आदेश जारी कर ऊधमसिंहनगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी जिले में एक-एक महिला प्लाटून, महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 6500 होमगार्ड विभिन्न सरकारी कार्यालयों के साथ ही पुलिस के काम में सहयोग दे रहे हैं। इनमें पुरुष व महिला होमगार्ड दोनों ही शामिल हैं। अब महिला होमगार्ड के खाली पदों को भरने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रदेश की महिलाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। Uttarakhand Women Home Guard Recruitment मौके को हाथ से जाने न दें।