गढ़वाल: खाई में ऐसे लटकी मैक्स, हलक में फंस गई 6 लोगों की जान

गनीमत इस बात की रही कि पैराफिट मजबूत था, ऐसा नहीं होता तो मैक्स वाहन सीधे भागीरथी नदी में जा गिरता। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
max in uttarakashi ditch: Max hanged in a ditch in Uttarkashi
Image: Max hanged in a ditch in Uttarkashi

उत्तरकाशी: उत्तराखंड में सफर के वक्त लोगों की जान अक्सर दांव पर लगी रहती है।

Max hanged in a ditch in Uttarkashi

खराब मौसम के बीच प्रदेश में जगह-जगह हादसे हो रहे हैं। एक ऐसे ही हादसे की तस्वीर उत्तरकाशी से आई है, जहां मैक्स वाहन बेकाबू होकर पैराफिट से जा टकराया। भीषण भिड़ंत के बाद मैक्स वाहन के आगे का हिस्सा हवा में लटक गया। गनीमत इस बात की रही कि पैराफिट मजबूत था, ऐसा नहीं होता तो मैक्स वाहन सीधे भागीरथी नदी में जा गिरता। हादसे के वक्त वाहन में चालक सहित छह व्यक्ति सवार थे, ये सभी सुरक्षित हैं। घटना रविवार शाम की है। आगे पढ़िए

सवारियों से भरा मैक्स वाहन उत्तरकाशी से असी गंगा घाटी के गजोली भंकोली के लिए निकला था। मैक्स की पीछे की सीट पर सीमेंट के कट्टे भरे थे, जबकि बीच और आगे की सीट पर सवारियां थी। तभी गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेखला के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया। जिसके बाद मैक्स वाहन हाईवे के किनारे मजबूत पैराफिट से जा भिड़ा। मैक्स के आगे का हिस्सा हवा में लटकते ही वाहन में सवार यात्री चीखने लगे। उनका शोर सुनकर अन्य राहगीर मौके पर पहुंचे और वाहन में सवार ग्रामीणों व चालक को बाहर निकाला। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने हवा में लटके वाहन को क्रेन के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला। एक्सीडेंट में यात्रियों की जान बाल-बाल बची। बाद में वाहन सवार सभी यात्रियों को दूसरे वाहन से रवाना किया गया।