Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून.. इन दिनों जगह-जगह एस्कॉर्ट सर्विस यानी जिगोली से जुड़े पोस्टर्स लगे दिख रहे हैं।
इन पोस्टर्स में बेरोजगार पुरुषों को प्लेब्वॉय जॉब्स और जिगोलो जॉब की पेशकश की गई है। देहरादून की सड़कों गलियों में जगह जगह जिगोलो की नौकरी दिलाने के पोस्टर इन दिनों खूब दिख रहे हैं। मगर यह स्कैम है और लालच वाले सावधान रहें। अब आप सोच रहे होंगे कि जिगोलो सर्विस क्या होती है? यह एक तरह की पुरुष वैश्यावृत्ति होती है। इसमें उन्हें इसके बदले रुपये भी दिए जाते हैं। कुछ ठगों ने जिगोलो बनाने का लालच देकर रैकेट चलाया हुआ है। आगे पढ़िए
इसके लिए शहर में जगह-जगह पोस्टर लगाए हुए हैं। एसओजी इस मामले में जांच में जुट गई है। दरअसल शहर में इन दिनों जिगोलो सर्विस के नाम पर कमाई का झांसा दिया जा रहा है। इसके लिए शहर में कई जगहों पर पोस्टर चिपकाए गए हैं। इन पोस्टर पर प्रतिदिन पांच से 10 हजार रुपये कमाई की बात लिखी है। इनमें एक मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ है। पुलिस ने जब इस मामले की जांच करवाई तो पता चला कि इन नंबरों पर संपर्क करने पर दो हजार रुपये रजिस्ट्रेशन के लिए मांगे जा रहे हैं। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि अब तक किसी के साथ इस तरह की ठगी का मामला सामने नहीं आया है। इस संबंध में पुलिस सबको अवेयर कर रही है।