Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून का हाथीबड़कला क्षेत्र...यहां एक महिला की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
वो घटनास्थल के पास स्थित सार्वजनिक शौचालय का कर्मचारी है। आरोपी ने हत्या और दुष्कर्म की बात कुबूल की है। उधर मृतक महिला की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना सोमवार की है। सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को सर्वे ऑफ इंडिया के गेट के सामने रखे कूड़ेदान के पास एक महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली थी। महिला के सिर और गर्दन के पास गहरे घाव थे। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो एक युवक महिला के शव को घसीटते हुए दिखाई दिया। तलाश के दौरान पता चला कि आरोपी थोड़ी दूरी पर स्थित एक सार्वजनिक शौचालय का कर्मचारी राजेश कुमार है। वह शौचालय के पास बने टिन शेड में रहता है।
पूछताछ में आरोपी राजेश ने महिला के साथ की गई दरिंदगी की कहानी बयां की। उसने कहा कि रात करीब साढ़े 9 बजे उसने महिला को सड़क पर घूमते देखा। वो खाना और शराब मांग रही थी। राजेश की नीयत खराब हो गई। वो महिला को टिन शेड में ले गया, वहां उसे शराब पिलाई और खाना खिलाया। इसके बाद उसने महिला संग दुष्कर्म की कोशिश की तो महिला विरोध करने लगी। गुस्से में राजेश ने महिला का सिर दीवार में दे मारा। महिला बेहोश हुई तो राजेश ने बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के होश में आने पर उसने महिला के सिर पर छोटा गैस सिलिंडर दे मारा, जिससे महिला की मौत हो गई। इसके बाद राजेश महिला के शव को कूड़ेदान में फेंक आया। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।