Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून के नामी गिरामी स्कूल द प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल भानियावाला को मेल पर बम से उड़ाने धमकी मिली है।
विद्यालय के डायरेक्टर मनिंदर एस जुनैजा ने तहरीर देकर इसकी जानकारी दी है। स्कूल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सोमवार को बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड टीम ने स्कूल पहुंचकर चेकिंग की। हालांकि, कहीं कोई विस्फोटक नहीं मिला। प्रभारी कोतवाली मुकेश त्यागी ने जानकारी देते हुए बताया कि द प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल भानियावाला को मेल पर धमकी मिली है। आगे पढ़िए
विद्यालय के डायरेक्टर मनिंदर एस जुनैजा ने तहरीर देकर इसकी जानकारी दी है। डायरेक्टर ने बताया है कि 30 जुलाई रविवार को शाम 5.30 बजे विद्यालय की ईमेल पर एक मैसेज आया। इसके कुछ ही देर बाद 7.42 बजे एक और ईमेल विद्यालय की ईमेल पर आया। जिसमें कहा गया था कि 31 जुलाई सोमवार के दिन विद्यालय को बम से उड़ा देंगे। कोतवाल मुकेश त्यागी ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। अब यह मेल कहां से आई से इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल स्कूल प्रशासन सतर्कता बरत रहा है और पुलिस भी सचेत हो गई है।