Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
नैनीताल: आज की बड़ी खबर नैनीताल जिले से आ रही है। यहां कोटाबाग के ग्राम पंचायत ओखलढूंगा में बादल फटने की खबर सामने आई है।
इस अनहोनी से भीषण तबाही मची है। करीब 50 परिवारों के घरों और गौशालाओं में पानी और मलबा घुस गया है। प्रभावित परिवारों को ग्रामीणों की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ओखलढुंगा में विस्थापित किया गया है। गांव वालों की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। इसके अलावा कालाढूंगी तहसील के पाटकोट-भलोन के बीच का नाला उफान पर आ गया। बुधवार यानी आज प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश हो सकती है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंहनगर जिले के अधिकतर इलाकों में आज तेज बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने पूरे प्रदेश के लिए तेज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पांच अगस्त तक मानसूनी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। उसके बाद भी पूरे राज्य में अच्छी बारिश होने की संभावना है। बारिश का मौसम अपने साथ कई चुनौतियां लाता है। इन दिनों लोग मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।