Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
पिथौरागढ़: उत्तराखंड में टमाटर के दाम 200 रुपये प्रति किलो तक चले गए हैं। एक तरफ टमाटर की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी का जीना मुहाल किया हुआ है। वहीं दूसरी तरफ जो किसान टमाटर की खेती कर रहे हैं, वो शानदार मुनाफा कमा रहे हैं.
आज हम आपको उत्तराखण्ड के एक ऐसे ही किसान के बारे में बता रहे हैं, जो टमाटर की खेती से इस सीजन में लखपति बन गया। जी हां ये हैं पिथौरागढ़ के किसान मदन सिंह। मदन सिंह पिथौरागढ़ के सिंतोली (जलतुड़ी) के रहने वाले हैं। इस बार हुई टमाटर की खेती ने बुजुर्ग किसान मदन सिंह को लखपति बना दिया है। खबर है कि इस सीजन में वो टमाटर बेचकर तीन लाख रुपये कमा चुके हैं। इसके अलावा उनके खेतों में अभी 25 कुंतल टमाटर बिक्री के लिए तैयार है। मदन सिंह बीते 35 सालों से खेती बाड़ी कर रहे हैं और वो अपने गांव के प्रधान भी रह चुके हैं। आगे पढ़िए
इस बार उन्होंने अपने खेतों में इंडो अमेरिकन नवीन 2000 प्लस टमाटर के दो हजार से अधिक पौधे लगाए। इस वजह से इस बार उनकी आमदनी भी शानदार हुई हैं। एक खबर के मुताबिक मदन सिंह अभी तक 50 क्विंटल से अधिक टमाटर बेच चुके हैं। इससे उन्होंने अब तक तीन लाख रुपए से अधिक की कमाई की है। अभी भी उनके खेतों में 25 क्विंटल टमाटर तैयार हैं। मदन सिंह के शानदार किसान हैं। उन्होंने अपने खेतों में शिमला मिर्च, पत्तागोभी और बैंगन का भी उत्पादन किया है। इन सब्जियों के भी उन्हें अच्छे दाम मिल रहे हैं। मदन सिंह कहते हैं जब तक उनके हाथ पैर सकुशल हैं, तब तक वो खेती बाड़ी का काम जारी रखेंगे।