Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
नैनीताल: मुरादाबाद निवासी मोहम्मद गुलजार अपनी पत्नी इरम खान के साथ सोमवार 31 जुलाई को घूमने के लिए नैनीताल आया था। यहां दोनों तल्लीताल में स्थित होटल के कमरा नंबर 202 में ठहरे हुए थे।
मंगलवार को मोहम्मद गुलजार पत्नी की बीमारी का बहाना कर होटल से फरार हो गया। अनहोनी की आशंका के चलते होटलकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे में महिला बिस्तर पर मृत पड़ी मिली। अब इस मामले में एक और खुलासा हुआ है। मुरादाबाद के करूला के गली नंबर चार निवासी गुलजार की लकड़ी की फैक्ट्री है। गुलजार की इरम से साल 2021 में मुलाकात हुई थी। गुलजार और इरम पहले से शादीशुदा थे लेकिन जब एक दूसरे के प्यार में पड़े तो गुलजार की पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। इसके अलावा इरम ने भी अपने पति को छोड़ दिया था। अब दोनों का निकाह हुआ तो दोनों के बीच बिल्कुल भी नहीं पटी। रोज रोज झगड़ा होने लगा। आगे पढ़िए
खबर ये भी है कि करीब तीन महीने पहले इरम ने अपने पति के खिलाफ मुगलपुरा कोतवाली में रेप की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें इरम ने बताया था कि मोहम्मद गुलजार से साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान टाउन हाल में मुलाकात हुई। उस दौरान आरोपी ने मदद करने बहाने उसका मोबाइल नंबर लिया था। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और इसके बाद गुलजार ने निकाह का झांसा देकर इरम से शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान गुलजार ने कुछ अश्लील वीडियो भी बनाए। इनको वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने निकाह कर लिया था। इरम के आरोप था कि निकाह के बाद विवाद होने पर गुलजार ने उसके कई अश्लील वीडियो भी वायरल किए थे। इस विवाद के बाद से दोनों के रिश्ते सामान्य नहीं थे। आशंका है कि गुलजार ने किसी बहाने से पत्नी इरम को नैनीताल घुमाने की बात कही। दोनों वहां आए और इसके बाद हत्या की घटना को अंजाम दिया।