Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: हरियाणा के नूंह में हुई घटना के बाद पूरे हरियाणा में हाई अलर्ट जारी है। उधर उत्तराखंड में भी पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है।
नूंह में हुई घटना के बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को दिशा निर्देश जारी किए हैं। सभी को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के आदेश जारी किये हैं। खास तौर पर मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर निगरानी करने के आदेश दिये गए हैं। दरअसल हरियाणा के नूह में हुई हिंसा के बाद दूसरे राज्यों में भी इसका सीधा असर दिखाई देने लगा है। देश के कुछ दूसरे हिस्सों से भी लड़ाई झगड़े की खबरें सामने आ रही हैं। इस तरह की घटनाएं उत्तराखंड में ना हों, इसके लिए पुलिस मुख्यालय ने भी पूरे राज्य में अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। सभी जिलों को आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। आगे पढ़िए
बजरंग दल के प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था चौकस रखने के लिए कहा गया है। इसके अलावा इंटेलिजेंस कोर्डिनेट स्थापित कर सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई के लिए कहा गया है। सबसे ज्यादा मिश्रित आबादी क्षेत्रों में निगरानी रखने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इन क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने और सभी को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। आपको बता दें कि नूंह की घटना के बाद बजरंग दल की तरफ से देशव्यापी प्रदर्शन का आह्वान किया गया है। विरोध प्रदर्शन के दौरान हथियारों की नुमाइश ना हो, इस पर भी पुलिस विभाग खासतौर पर नजर रखेगा। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था एपी अंशुमन ने मीडिया को बताया राज्यभर में पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष एहतियात बरतने और गश्त बढ़ाने के लिए भी कहा गया है।