Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
देहरादून: देहरादूनवासियों के लिए एक काम की खबर है। अगर गाड़ी चलाते वक्त आपके वाहन का ई-चालान कट गया है और आप टेंशन में हैं तो हमारी ये खबर आपकी टेंशन कम कर सकती है।
देहरादून में ट्रैफिक पुलिस लगातार अभियान चला रही है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सीसीटीवी और ड्रोन के जरिए चालानी कार्रवाई की जा रही है। इधर, आपने ट्रैफिक रूल तोड़ा नहीं कि उधर तुरंत आपके फोन पर चालान का मैसेज आ जाएगा। अब चालान कटा है तो जाहिर सी बात है टेंशन भी होगी और ट्रैफिक पुलिस कार्यालय के चक्कर भी लगाने पड़ेंगे। अरे नहीं-नहीं अब आपको दफ्तर के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे भी अपना चालान भर सकते हैं। इस संबंध में ज्यादा जानकारी पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए। चालान कटने पर आप ऑनलाइन चालान का भुगतान कर सकते हैं।
इसके लिए आपको सबसे पहले देहरादून ट्रैफिक पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट https://dehraduntrafficpolice.uk.gov.in/ पर जाना होगा। यहां पर Pay online e-challan पर क्लिक कीजिये। इसके बाद अपना चालान नंबर और कैप्चा भरकर सब्मिट कर दीजिए। चालान की फीस का भुगतान UPI से किया जा सकता है। इसके अलावा आप परिवहन निगम की वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in पर जाकर भी Pay online के लिए अप्लाई कर Challan Details भरकर भुगतान कर सकते हैं। बता दें कि देहरादून में पुलिस सीसीटीवी कैमरे के जरिए ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर नजर रखे हुए है। बिना हेलमेट, ट्रिपलिंग या किसी भी तरह से ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। ड्रोन और कैमरों की मदद से चालान किए जा रहे हैं। इसलिए हम आपको यही सलाह देंगे कि ट्रैफिक रूल्स की अनदेखी न करें। खुद भी सुरक्षित रहें, दूसरों की भी जान बचाएं।