Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
रामनगर: उत्तराखंड से एक दुखद खबर सामने आई है. ये खबर नैनीताल के रामनगर की है। यहां मवेशियों के लिए चारा लेने गई महिलाओं पर हाथियों के झुंड ने एक साथ हमला कर दिया।
रामनगर के ग्राम टेडा की रहने वाली अनीता अपने मवेशियों के लिए जंगल में घास लेने गई थी। इस दौरान अचानक वहां विशालकाय हाथियों का झुंड आ गया। झुंड ने अनीता और उसके साथ आई महिला पर हमला बोल दिया। अनीता के साथ आई महिला ने तो भागकर अपनी जान बचा ली लेकिन अनीता हाथियों के हमले का शिकार हो गई। मौके से भागी हुई महिला ने अनीता के घरवालों के इस बात की जानकारी दी तो सभी के हाथ पांव फूल गए। जब तक गांव के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक हाथियों का झुंड मौके से जा चुका था और अनीता बुरी तरह घायल हो गई थी। आनन फानन में अनीता को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने अनीता को मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि टेड़ा गांव के पास के जंगलों में काफी हाथी रहते हैं। हाथियों ने दोनों महिलाओं को खतरा समझ उन पर हमला बोल दिया। हमले में अनीता की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।