उत्तराखंड में PM मोदी और CM योगी के बीच मुलाकात, दोनों के बीच हुई ये बातें

PM Modi CM Yogi Sisters Rishikesh बसंती बेन ने शशि देवी संग बिताए लम्हों को कैमरे में कैद किया। इस दौरान दोनों के चेहरे की मुस्कान देखते ही बन रही थी।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
PM Modi CM Yogi Sisters Rishikesh: PM Modi sister met CM Yogi Adityanath sister in Rishikesh
Image: PM Modi sister met CM Yogi Adityanath sister in Rishikesh

ऋषिकेश: श्रावण मास में ऋषिकेश के नीलकंठ धाम में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। अब तक लाखों श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर चुके हैं।

PM Modi sister met CM Yogi sister in Rishikesh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहन बसंती बेन भी पति हसमुख के साथ नीलकंठ धाम पहुंचीं और भगवान भोलेनाथ के दर्शन और पूजन किया। उन्होंने मंदिर में भगवान शिव के शिवलिंग का जलाभिषेक कर परिवार और देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। नीलकंठ धाम में पूजा करने के बाद बसंती बेन और उनके पति कोठार गांव के पार्वती मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की बहन शशि देवी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच घर-परिवार और अन्य विषयों पर चर्चा हुई। बसंती बेन ने शशि देवी और उनके परिवार का हालचाल पूछा। आगे पढ़िए

बसंती बेन ने कहा कि उनके भाई पीएम नरेंद्र मोदी ने सब कुछ त्याग कर खुद को देश को समर्पित कर दिया है, और दूसरे भाई सीएम योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश को समर्पित हैं। बसंती बेन ने शशि देवी संग बिताए लम्हों को कैमरे में कैद किया। इस दौरान दोनों की मुस्कान देखते ही बन रही थी। काफी देर तक वह एक दूसरे से अलग-अलग विषयों पर बातचीत करती रहीं। बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की बहन शशि देवी पार्वती देवी मंदिर परिसर में दुकान संचालित करती हैं। लोग उनकी सादगी की मिसाल देते हैं। शशि देवी मां भुवनेश्वरी प्रसाद भंडार (PM Modi CM Yogi Sisters Rishikesh) नाम से छोटी सी चाय की दुकान चलाती हैं। हाल में एक बीजेपी नेता ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर कर योगी आदित्यनाथ के परिवार की सादगी को नमन किया था। देशभर में इस वीडियो की खूब चर्चा हुई थी।