Uttarakhand Eye flu बागेश्वर जिले के दो गांवों के 66 लोग आइफ़्लू की चपेट में आए, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Eye flu in uttarakhand 66 people infected in two villages
बागेश्वर: उत्तराखंड में आई फ्लू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बीते कुछ दिनों में आई फ्लू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली है।
66 people infected by Eye flu in bageshwar
इसका कहर किस कदर बढ़ गया है कि एक ही परिवार के सभी लोगों को एक साथ में आई फ्लू हो जा रहा है। इसको देखते हुए सरकार ने अस्पतालों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है और ऐसा करना जरूरी है क्योंकि यह तेजी से फैल रहा है। अब बागेश्वर में ही देख लीजिए।। यहां कुरजण एवं चापड़ गांव में कुल 66 लोगों को आई फ्लू हो गया है। जी हां, दो गांव के 66 लोगों को आई फ्लू हो जाने से वहां पर हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों के आई फ्लू से ग्रसित होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग ने दोनों गांव में मेडिकल टीम भेजी और स्क्रीनिंग कैंप आयोजित करवाए। जिसके बाद उनको दवाई दी गई है और ग्रामीणों को इस को लेकर जागरूक भी किया गया है। डॉक्टरों ने संक्रमित व्यक्तियों से अन्य लोगों से दूरी बनाए रखने एवं चश्मा पहनने की अपील की है।
वही आई फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने सभी सरकारी अस्पतालों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। सचिव स्वास्थ्य डॉ राजेश कुमार की ओर से जारी आदेश में सभी अस्पतालों को पहले से ही सभी तैयारियां करने की दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। उनका कहना है कि राज्य में आई फ्लू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में उन्होंने सभी सरकारी अस्पतालों को पहले से ही तैयारियां करके रखने के निर्देश दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में भी रोजाना बड़ी संख्या में आईसीयू के मरीज पहुंच रहे हैं। ऐसे में सभी अस्पतालों को तैयार रहने और सुविधा बढ़ाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसी के साथ उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि आई फ्लू (Uttarakhand Eye flu) के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत ही चिकित्सक से परामर्श करें और डॉक्टरों की सलाह के बिना दवाइयों का उपयोग ना करें।
आई फ्लू के लक्षण क्या हैं और इस से कैसे बचाव करें
अगर आपको आई फ्लू होता है तो आपको आंखों में चिपचिपाहट महसूस होगी और इसी के साथ ही आपकी आंखें लाल हो जाएंगी। आप की आंखों में खुजली और जलन होगी और पलकें भी सूज सकती हैं। डॉक्टर ने लोगों से अपील की है कि आई फ्लू से बचाव के लिए लगातार अपने हाथों को बार बार साबुन से धोएं। रुमाल तकिए के कवर इत्यादि भी रोज बदलें। घर से बाहर निकलने से पहले चश्मा पहनें और अपनी आंखों को हाथ से न छुएं।