cheap tomato in roorkee mandi बीते दिन जब लोग सस्ता टमाटर लेकर निकले तो उनकी खुशी देखते ही बन रही थी।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: cheap tomato in roorkee mandi
रुड़की: रुड़की में टमाटर की बढ़ती कीमतों से परेशान लोगों के लिए शुक्रवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया। यहां मंडी में बीते दिन 90 क्विंटल टमाटर की आवक हुई।
Cheap tomato in roorkee mandi
जिससे टमाटर के दाम घटकर आधे हो गए हैं। टमाटर की जो क्रेट पहले पांच हजार रुपये में बिक रही थी, वो अब ढाई हजार रुपये में मिल रही है। रुड़की मंडी में टमाटर की आवक में काफी सुधार हुआ है। बीस दिन बाद टमाटर की आवक में और सुधार होने की उम्मीद है। रुड़की में पिछले कई हफ्तों से लोग महंगा टमाटर खाने को मजबूर थे। डेढ़ महीने से टमाटर की कीमतें काबू में नहीं आ रही थीं। अब मंडी में कभी पांच क्विंटल तो कभी बीस क्विंटल तक टमाटर पहुंच रहा है, जिसके चलते टमाटर की कीमतों में गिरावट आई है। टमाटर के दाम 160 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। आगे पढ़िए
मंडी सचिव कुलदीप नौटियाल ने बताया कि मौसम ठीक रहा तो बीस से पच्चीस दिन में टमाटर की आवक में सुधार होने की उम्मीद है। अलवर आदि स्थानों से पहुंचे टमाटर से बड़ी राहत मिली है। बीते दिन जब लोग सस्ता टमाटर लेकर निकले तो उनकी खुशी देखते ही बन रही थी। खैर रुड़की में लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन प्रदेश के दूसरे जिलों में अब भी टमाटर के भाव आसमान छू रहे हैं। हाल ये हो गए हैं कि जो टमाटर किलो के भाव बिकता था, लोग उसे पीस के हिसाब से खरीद रहे हैं। दूसरे राज्यों से टमाटर न आने के कारण जौनसार बावर के टमाटर की बाजार में भारी मांग है। मंडियों में टमाटर (cheap tomato in roorkee mandi) हाथों हाथ बिक रहा है। इसकी सप्लाई राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि राज्यों में हो रही है।