Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
रुद्रपुर: उत्तराखंड के यूएस नगर में गजब हो गया। यहां पर पुलिस के पास बीजेपी के नेता ने अपने कुत्ते की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई
कुत्ते की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस कुत्ते की तलाश में जुट गई है और शहर का चप्पा चप्पा छान रही है। तहसील रुद्रपुर के बीजेपी पार्षद सुशील कुमार का कुत्ता पिछली 27 जुलाई से लापता है। पार्षद के पिता राजबीर सिंह ने कुत्ते की गुमशुदगी पुलिस के पास दर्ज कराई है। कुत्ते के मालिक ने बकायदा हर तरफ खोजबीन करने के बाद पुलिस से दरख्वास्त किया। जिसके बाद अब पुलिस कुत्ते की खोजबीन में लग गए हैं। गुमशुदगी की शिकायत पर बताया गया कि उनका रोट व्हीलर कुत्ता 27 जुलाई से लापता है और वह कहीं पर भी नहीं मिल रहा है। पुलिस ने बकायदा थाने के बाहर कुत्ते का एक गुमशुदगी का पैमफ्लैट भी लगाया है, जिसमें कुत्ते की तस्वीर के साथ में उसका पूरा विवरण दिया गया है। वही रुद्रपुर के एसपी सिटी मनोज कटियार ने जानकारी दी कि कुत्ता काफी महंगा है। इसलिए पुलिस ने प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर ली है और पुलिस कुत्ते की छानबीन में लग गई है।