Uttarakhand three railway station amrit bharat yojana हर्रावाला रेलवे समेत उत्तराखंड के तीन स्टेशनों का होगा नवीनीकरण, मिलेंगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: uttarakhand 3 railway station to renovate under amrit bharat railway scheme
देहरादून: भारतीय जनता पार्टी सरकार के आने के बाद से सभी रेलवे स्टेशनों की जैसे सूरत ही बदल गई हो।
Uttarakhand three railway station amrit bharat yojana
केंद्र सरकार रेलवे स्टेशन्स के नवीनीकरण में काफी पैसा खर्च कर रही है और इसका परिणाम भी देखने को मिल रहा है। परिणाम स्वरूप भारत के अधिकांश रेलवे स्टेशन अब और नए एवं सुविधाजनक हो गए हैं। उत्तराखंड के भी लगभग सभी रेलवे स्टेशन से सुधारीकरण हो रहा है और नवीनीकरण के साथ ही यहां पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए तमाम चीजें उपलब्ध कराई जा रही हैं। हाल ही में अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत पीएम ने 24470 करोड़ रूपये से अधिक की लागत से पुनर्विकसित किए जाने वाले 508 रेलवे स्टेशनों की घोषणा की जो कि 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मौजूद हैं। इन रेलवे स्टेशनों में उत्तराखण्ड के तीन रेलवे स्टेशन हर्रावाला, रुड़की और लालकुआं शामिल हैं, जिनका पुनर्विकास किया जाएगा। रुड़की और लालकुआं के अलावा देहरादून के हर्रावाला रेलवे स्टेशन का विकास भी जल्द किया जाएगा। 30.7 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनने वाले इस स्टेशन की खास बात यह है कि यहां यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। बीते रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रूप से हर्रावाला समेत देशभर के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। इस योजना के तहत स्टेशन पर एग्जीक्यूटिव लाउंज, एयरकंडीशंड वेटिंग एरिया, शौचालय, वाटर कूलर, कूड़ेदान, मुफ्त वाई-फाई, स्थानीय उत्पादों के लिए स्टॉल समेत यात्रियों की सुविधाओं में सुधार के लिए पूरा मास्टर प्लान तैयार किया गया है। आगे पढ़िए
इमारत में सुधार, दिव्यांगजनों के लिए सुविधाएं, टिकाऊ और पर्यावरण अनुकूल समाधान समेत ट्रैक का विस्तार किया जाएगा। स्टेशन बिल्डिंग के डिजाइन में स्थानीय संस्कृति, विरासत और वास्तुकला की झलक दिखाई देगी। इन स्टेशनों में यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं भी होंगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के अंदर रेलवे में कई विकास हुए हैं।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, बीते नौ साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे का तेजी से विकास हुआ है और हम भारतीय रेल के स्वर्णिम युग की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने पहाड़ों पर रेलवे चलाने का भी जिक्र करते हुए पीएम मोदी का धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे को नया आयाम मिला है और भारतीय रेलवे दिन दुगुनी और रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। इन रेलवे स्टेशनों की पुनर्विकास की आधारशिला रखे जाने के अवसर पर (Uttarakhand three railway station amrit bharat yojana) कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, बृज भूषण गैरोला, सविता कपूर, पद्मश्री प्रीतम भरतवाण एवं भारतीय रेलवे के अधिकारी उपस्थित रहे।