Tota Ghati landslide Badrinath highway closed तोताघाटी में बदरीनाथ हाईवे का निचला हिस्सा ढह गया है। यहां सड़क पर केवल पांच मीटर जगह ही बची है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Tota Ghati landslide Badrinath highway closed know alternative route
टिहरी गढ़वाल: भूस्खलन, आपदा, तबाही...उत्तराखंड में इन दिनों यही तीन शब्द सुनाई दे रहे हैं। भारी बारिश के दौरान जगह-जगह से तबाही की तस्वीरें आ रही हैं।
Tota Ghati landslide Badrinath highway closed
लोग हादसों में जान गंवा रहे हैं। सड़कें बंद होने की वजह से चारधाम यात्री जगह-जगह फंसे हैं और रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे हैं। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तोता घाटी में भारी भूस्खलन होने के बाद यहां सड़क का आधा हिस्सा ढह गया। गनीमत ये रही कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हां सड़क बंद होने से हाईवे पर ट्रैफिक जरूर रुक गया है। उधर, व्यासी के समीप अटाली गंगा में मलबा आने से हाईवे सोमवार से अवरुद्ध चल रहा है। सड़कों को खोलने का काम जारी है, लेकिन लगातार बारिश इसमें रुकावट बन रही है। आगे पढ़िए
मलबा आने के बाद वाहनों को देवप्रयाग और थाना मुनिकीरेती से भेजा जा रहा है। बदरीनाथ हाईवे पर चलने वाले ट्रैफिक को देवप्रयाग से चाका गजा व मलेथा से नरेंद्रनगर डायवर्ट कर ऋषिकेश भेजा गया, जबकि अटाली क्षेत्र में मलबा आने के बाद वाहनों को मुनिकी रेती से डाइवर्ट (Rishikesh Badrinath route diverted) कर नरेंद्रनगर होकर श्रीनगर, देवप्रयाग व पौड़ी के लिए भेजा गया। सड़कें बंद होने से यात्री परेशान हैं। श्रीनगर से लौट रहे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को भी देवप्रयाग से गजा होकर देहरादून के लिए निकलना पड़ा। तोताघाटी में हाईवे का निचला हिस्सा ढह गया है। रोड का हाल आप तस्वीरों में खुद देख सकते हैं। यहां सड़क पर केवल पांच मीटर जगह ही बची है। सड़क बंद होने से बदरी-केदार व हेमकुंड से लौटने वाले वाहनों को दूसरे रूट से डायवर्ट किया गया है।