Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड में ड्रीम 11 ने अब तक कई लोगों को करोड़पति बना दिया है। इस बीच एक खबर चमोली जिले से आई है।
यहां एक पूर्व सैनिक की रातों रात बंपर लॉटरी लग गई। उन्होंने ड्रीम 11 पर 1.5 करोड़ रुपये जीते हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं चमोली जिले के नन्दा नगर के चरी गांव के रहने वाले पूर्व सैनिक सुरजीत नेगी की। सुरजीत नेगी की किस्मत ड्रीम 11 ने बदल दी। दरअसल रविवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच खेला गया था। इस मैच में सुरजीत नेगी ने भी ड्रीम 11 पर किस्मत आजमाई और अपनी टीम बनाई। पूर्व सैनिक सुरजीत नेगी ने 1.5 (डेढ़ करोड़) रुपये जीते है। सुरजीत नेगी इससे पहले भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वो वर्तमान में राजकीय नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर में सुरक्षाकर्मी के पद कार्यरत्त है। स्थानीय लोगों ने उन्हें ड्रीम-11 में करोड़पति बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दे रहे है।