Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
जी हां, उत्तराखंड के बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी की गई अधिसूचना के अनुसार 5 सितंबर को मतदान होगा, जबकि 8 सितंबर को मतगणना की तिथि रखी गई है। प्रत्याशी 17 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगे। 18 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी। वहीं 21 अगस्त की तिथि नाम वापसी के लिए रखी गई है। 5 सितंबर को बागेश्वर विधानसभा सीट पर मतदान होगा और 8 सितंबर को मतगणना की जाएगी। दरअसल बागेश्वर में विधायक चंदन राम दास का 26 अप्रैल को हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। आगे पढ़िए
चंदन राम दास उत्तराखंड की धामी सरकार में परिवहन मंत्री थे। चंदन राम दास के निधन के बाद यह सीट खाली हुई है। भारत निर्वाचन आयोग के नियम के मुताबिक कोई भी विधानसभा सीट खाली होने की तिथि से अगले 6 महीने के भीतर सीट पर उपचुनाव कराकर विधायक चुनना अनिवार्य होता है। इसी वजह से बागेश्वर में।उपचुनाव हो रहे हैं। 26 अप्रैल को मंत्री चंदन राम का निधन हुआ था। ऐसे में भारत निर्वाचन आयोग के नियमानुसार 26 अक्टूबर से पहले बागेश्वर सीट पर उपचुनाव होना जरूरी है। जिसपर Bageshwar by-election की तारीखों की घोषणा की गई है। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 5 सितंबर को बागेश्वर विधानसभा सीट पर मतदान होगा एवं 8 सितंबर को मतगणना होगी।