उत्तराखंड के इस जिले में कल बंद रहेंगे स्कूल, भारी बारिश का अलर्ट

Holiday in schools on August 10 in Chamoli district कल यानी गुरुवार को चमोली जिले के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
chamoli school holiday 10 august: Uttarakhand Weather Update Holiday in schools on August 10 in Chamoli district
Image: Uttarakhand Weather Update Holiday in schools on August 10 in Chamoli district

चमोली: चमोली जिले के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने भारी बारिश के कारण कल 10 अगस्त को जिले में कक्षा 1 से 12 तक व आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया हैं।

Holiday in schools on August 10 in Chamoli district

कल यानी गुरुवार को चमोली जिले के सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में बताया गया कि, मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 10 अगस्त 2023 को उत्तराखंड राज्य के अन्य जनपदों के साथ ही चमोली जिले में भी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा और गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है। जिसके दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट हिमांशु खुराना ने जनपद में संचालित सभी शासकीय, गैर शासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12) और आंगनबाड़ी केन्द्रों में दिनांक 10.08.2023 को अवकाश घोषित किया है। जिला मजिस्ट्रेट ने मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला बाल विकास अधिकारी को समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी जारी किए है