Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
हरिद्वार: हरिद्वार के मिस्सरपुर में हाल ही में अफरातफरी मच गई। यहां सड़क पर कुछ हाथियों ने बवाल मचा दिया। यहां आए दिन दिन दहाड़े हाथियों का झुंड धमक पड़ता है।
पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। बीते बुधवार को ही दिन में तीन हाथी यहां आ धमके। हाथियों के आने से वहां अफरा-तफरी मच गई। हाथियों को देख हमले के डर से राहगीर अपने वाहनों को मौके पर ही छोड़कर भाग गए। इस दौरान हाथियों ने वहां खूब उत्पात मचाया। बड़ी मुश्किल से हाथी वहां से वापस जंगलों में गए। उनके जाने के बाद वहां आवागमन सुचारू हुआ और चालक अपने वाहनों को लेकर गए। आगे पढ़िए
हाथियों के हाईवे पर आने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि आस-पास में बसी कॉलोनियों में आए दिन हाथियों का झुंड धमक पड़ता है। उनका कहना है कि पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। हाथियों के इस तरह आ धमकने से लोग भयभीत हैं। इस मामले में वन विभाग को भी कई बार सूचित किया गया है मगर उनकी तरफ़ से सख्त ऐक्शन नहीं लिया जा रहा है। वन रेंज अधिकारी दिनेश नौडियाल का कहना है कि हाथियों को जंगल की ओर भेजने के लिए वनकर्मी भेजे जाते हैं। उन्होंने लोगों से सुरक्षित और सतर्क रहने की अपील की है।