उत्तराखंड: अचानक बीमार पड़े मां और तीन बच्चे, बेटी की मौत, अन्य की हालत गंभीर

सोमवार की देर रात मां-बच्चों ने भोजन किया और सो गए थे, लेकिन मंगलवार को उनके घर का दरवाजा नहीं खुला। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Almora Lamgada Unknown disease: Girl died due to unknown disease in Almora Lamgada
Image: Girl died due to unknown disease in Almora Lamgada

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा का लमगड़ा ब्लॉक...यहां उड्यूड़ा में रहने वाले हरीश राम पर सोमवार रात दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। एक अनजान बीमारी ने हरीश की पत्नी और उसके बच्चों को अपनी चपेट में ले लिया।

Girl died due to unknown disease in Almora

सोमवार की देर रात पत्नी-बच्चों ने भोजन किया और सो गए थे, लेकिन मंगलवार को उनके घर का दरवाजा नहीं खुला। पड़ोसियों को चिंता हुई तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। तब पड़ोसी दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हो गए। वहां हरीश राम की पत्नी जगुली देवी (36), पुत्री पायल आर्या (15), पुत्र गोकुल कुमार (13) और मयंक कुमार (11) बेसुध पड़े थे। चारों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक पायल की मौत हो चुकी थी। जगुली देवी और उनके दोनों बेटे भी आईसीयू में भर्ती हैं। मामले में फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है, लेकिन स्थिति साफ नहीं है। परिवार का मुखिया हरीश राम दन्यां में मजदूरी करता है।

परिवार के सभी सदस्यों के अचानक बीमार पड़ने और एक बालिका की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर परिवार के साथ ऐसा क्या हुआ कि 4 लोगों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। हरीश राम मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं। घटना में एक किशोरी की मौत हो गई, जबकि मां और दो बेटे अस्पताल में भर्ती हैं। पूरे परिवार के साथ ऐसा क्या हुआ, जिसने उन्हें अस्पताल पहुंचा दिया, ये अब भी पहेली है। परिवार के सदस्यों ने रात को अंडा खाया और दूध पिया था, हालांकि इससे फूड प्वाइजनिंग की आशंका बहुत कम है। बहरहाल पुलिस ने पायल के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह का पता चल सकेगा। चिकित्सकों ने फूड प्वॉइजनिंग की आशंका जताई है।