Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते जगह जगह बुरा हाल है। चमोली जिले से अब एक डरावनी खबर आ रही है।
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा और पुरसाड़ी के बीच सड़क पर बड़ी बड़ी दरारें नजर आ रही हैं। सड़क धंसने के कारण यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक ने एहतियात के तौर पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाए हैं। आपको बता दें कि बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से लोगों को आवाजाही करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कभी भी सड़क का एक बड़ा हिस्सा भू धंसाव की चपेट में आ सकता है और बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित होने की संभावना है। पिछले कई वर्षों से ये लैंड स्लाइड जोन सक्रिय नहीं था। दरअसल यहां पर करोड़ों की लागत से क्षेत्र का ट्रीटमेंट किया गया था। कई वर्षों तक इस लैंड स्लाइड जोन के शांत रहने से सभी ने राहत की सांस ली थी लेकिन एक बार फिर से सड़क पर पड़ी दरारों ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है।