जिले के 25 इलाकों में डेंगू के मरीज मिले हैं, ये सभी इलाके डेंगू से प्रभावित हैं। यहां हाई अलर्ट घोषित है। आगे जानिए डेंगू से बचाव के उपाय
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: dengue in 25 places of dehradun
देहरादून: मानसून अपने साथ कई मौसमी बीमारियां लेकर आता है, डेंगू इनमें से एक है। इन दिनों राजधानी देहरादून में मच्छरों का प्रकोप चरम पर है।
dengue in 25 places of dehradun
लोग डेंगू के शिकार हो रहे हैं। जिले के 25 इलाकों में डेंगू के मरीज मिले हैं, ये सभी इलाके डेंगू से प्रभावित हैं। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए यहां हाई अलर्ट जारी किया गया है। दून में डेंगू से एक मरीज की मौत भी हुई है। जिले में अब तक 17655 मरीजों की जांच की जा चुकी हैं। इसमें से कुल 286 मरीज डेंगू संक्रमित मिले। राहत वाली बात ये है कि 224 मरीज डेंगू पर जीत हासिल कर चुके है, जबकि 61 मरीजों का इलाज चल रहा है। डेंगू से संक्रमित मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डेंगू के लिहाज से जो इलाके सबसे ज्यादा खतरनाक हैं, उनमें अजबपुरकलां और धर्मपुर जैसे क्षेत्र शामिल हैं। यहां डेंगू के सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं।
हाई रिस्क एरिया में स्वास्थ्य विभाग की टीम हर रोज जा रही है व डेंगू के मरीजों को खोज रही है। डेंगू के लार्वा की जांच का काम भी जारी है। डेंगू से बचाव के लिए इस मौसम में पूरे कपड़े पहनें। पानी एक जगह जमा न होने दें। बर्तनों को ढक कर रखें और आस-पास के क्षेत्र में कीटनाशकों का नियमित तौर पर छिड़काव करें। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। पानी की टंकियों को ठीक से ढंक कर रखें। डेंगू के लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, मतली, उल्टी, आंखों के पीछे दर्द, मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द जैसे लक्षण शामिल हैं। कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों में डेंगू के गंभीर रोग के विकसित होने का खतरा अधिक होता है। ऐसे में मच्छरों से बचाव के साथ इम्युनिटी बढ़ाने वाले उपाय करते रहना बहुत जरूरी है।