नैनीताल के स्थानीय लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी! नई पार्किंग बनने से मिलेगी जाम से राहत, 700 वाहनों की होगी कैपेसिटी
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Car parking with 700 vehicle capacity will be built in Nainital
नैनीताल: उत्तराखंड की पर्यटन नगरी नैनीताल में देश के और दुनिया भर के लोग घूमने के लिए आते हैं। नैनीताल एक बेहद सुंदर पर्यटन स्थल है जो कि लोगों के बीच में काफी ज्यादा मशहूर है और यहां पर कई टूरिस्ट स्पॉट्स हैं।
New Car parking will be built in Nainital
ऐसे में नैनीताल शहर को मेंटेन किया जाना जरूरी है क्योंकि यहां पर पर्यटकों की आमद लगातार बनी रहती है। इसलिए नैनीताल के सौंदर्यकरण के लिए अब जल्द ही प्रयास किया जा रहे हैं और इसी कड़ी में अब एक और चीज जुड़ गई है। नैनीताल के स्थानीय लोगों और हर साल इस विश्व प्रसिद्ध पर्यटनस्थल आने वाले सैलानियों के लिए खुशखबरी है। जल्द यहां एक नई पार्किंग अस्तित्व में आएगी। दरअसल नैनीताल में पर्यटकों की आमद अक्सर उत्तराखंड के आसपास के राज्यों से ही होती है। ऐसे में पर्यटक अपनी गाड़ी ही लाना प्रेफर करते हैं और इसीलिए नैनीताल में वाहनों का बोझ बेहद बढ़ गया है। सड़कों पर लगातार जाम की परिस्थितियां बनी रहती है। इसको देखते हुए यहां पर एक पार्किंग होना बेहद आवश्यक हो गया है। इसके निर्माण में 20 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा शहर की आंतरिक सड़कों की दशा सुधारने में 26 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जल्द दोनों डीपीआर शासन को भेज दी जाएगी।
डीएम वंदना ने कैंप कार्यालय में लोनिवि अधिकारियों संग बैठक की। अतिक्रमण से हटाई गई जमीन पर स्मार्ट पार्किंग बनेगी जहां पर 500 कारें और 202 पहिया वाहन खड़े हो सकेंगे। इसके अलावा नैनीताल के सात जंक्शन और 63 आतंरिक सड़कों को सुधारने के लिए 26 करोड़ का बजट प्रस्ताव बनाया गया है।वहीं, स्मार्ट पार्किंग के साथ ट्रैफिक कंट्रोल के लिए रिंग रोड का प्रस्ताव भी रखा गया है। जिला प्रशासन का कहना है कि पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखकर ही प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। पार्किंग के बनने से मल्लीताल, एसबीआइ तिराहा, मस्जिद तिराहा, तल्लीताल बस स्टैंड, मन्नू महारानी, फांसी गधेरा, ठंडी सड़क व चीना बाबा चौराहे को सुधारने पर जाम से निजात मिलेगा जिससे पर्यटक बिना किसी जाम के आसानी से आवाजाही कर सकेंगे।