हल्द्वानी को जाम से मुक्त करेगी रिंग रोड, जानिए प्रोजक्ट की खास बातें

छह साल बाद ही सही शासन-प्रशासन ने हल्द्वानी शहर को जाम से आजादी दिलाने की कवायद शुरू कर दी है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
haldwani ring road: ring road to build in haldwani
Image: ring road to build in haldwani

हल्द्वानी: हल्द्वानी वालों की बरसों पुरानी साध पूरी होने वाली है। छह साल बाद ही सही शासन-प्रशासन ने शहर को जाम से आजादी दिलाने की कवायद शुरू कर दी है।

ring road to build in haldwani

चार सेक्टर में बंटे रिंग रोड प्रोजेक्ट के दो सेक्टर में जल्द ही काम शुरू होगा। योजना परवान चढ़ी तो हल्द्वानी वासियों को आने वाले वक्त में जाम से नहीं जूझना पड़ेगा, पर्यटक भी राहत महसूस करेंगे। 24 अगस्त को रिंग रोड की समीक्षा के दौरान सचिव लोनिवि डॉ. पंकज भट्ट ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रोजेक्ट के तहत सेक्टर एक में लामाचौड़ से फुटकुआं, दूसरे में गन्ना सेंटर से मोटाहल्दू, तीसरे में मोटाहल्दू से गौलापार होते हुए काठगोदाम तक और चौथे में नरीमन तिराहे से गुलाबघाटी होते हुए ब्यूरा पनियाली व फतेहपुर तक निर्माण होना प्रस्तावित है। आगे पढ़िए

एक और 4 सेक्टर में पहले काम होगा, इसके बाद तीसरे और चौथे सेक्टर के काम को एनएचएआई के जरिए करवाया जाएगा। रिंग रोड के लिए वनभूमि के अलावा निजी भूमि की जरूरत भी है। बता दें कि 22 अप्रैल 2017 को सीएम बनने के बाद पहली बार नैनीताल जिले में पहुंचे त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हल्द्वानी को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए रिंग रोड निर्माण की घोषणा की थी। जिसके बाद लोनिवि ने सर्वे कर कंपनी संग मिलकर प्रोजेक्ट से जुड़ी फाइलों का ढेर लगा दिया, लेकिन बाद में मामला ठंडे बस्ते में चला गया। उस वक्त फिजिबिलिटी टेस्ट के लिए क्राफ्ट कंसलटेंसी कंपनी को 1.57 करोड़ रुपये का भुगतान भी हुआ था। 51 किमी लंबी रिंग रोड के लिए प्रस्ताव तैयार था, लेकिन मामला फाइलों से आगे नहीं बढ़ सका। अब दोबारा इसे लेकर कवायद शुरू हुई है, उम्मीद है कि इस बार शहरवासियों को निराश नहीं होना पड़ेगा।