प्रसूता को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। उसके पास किसी तरह की जांच रिपोर्ट नहीं थी, लेकिन नर्सिंग अधिकारी ने हिम्मत दिखाते हुए प्रसव संपन्न कराया। पढ़िए रिपोर्ट
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
Image: Woman gave birth to 3 children in Uttarkashi Mori block
उत्तरकाशी: उत्तराखंड में महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा होने पर महिला को उत्तरकाशी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Woman gave birth to 3 children in Uttarkashi
जहां उसने एक बेटे और दो बेटियों को जन्म दिया। महिला का यह दूसरा प्रसव था। एक साथ तीन बच्चों के जन्म से महिला के परिवार वाले खुश भी हैं और हैरान भी। राहत वाली बात ये है कि जच्चा-बच्चा सभी स्वस्थ हैं। हालांकि डॉक्टरों ने महिला सहित तीनों बच्चों को डॉक्टरी सलाह के लिए रेफर कर दिया है। घटना रविवार की है। उत्तरकाशी के मोरी ब्लॉक के दरगांण गांव में रहने वाली सुनिधि को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। ग्रामीण इलाकों का हाल आपको पता ही है, आमतौर पर प्रसूता को लोग न तो अस्पताल ले जाते हैं, और न ही जांच कराते हैं। सुनिधि के पास भी न तो अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट थी और न ही प्रसव संबंधी किसी तरह की कोई जांच रिपोर्ट। आगे पढ़िए
अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि वहां स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ भी नहीं है, लेकिन सुनिधि की किस्मत अच्छी थी। उन्हें नर्सिंग अधिकारी निशा नौटियाल का साथ मिला, जिन्होंने हिम्मत दिखाते हुए महिला का सफल प्रसव कराया। निशा ने बताया कि डिलीवरी में रिस्क था, महिला ऐसी स्थिति में अस्पताल पहुंची थी कि उसे रेफर करना किसी खतरे से कम नही था। अगर महिला को रेफर किया जाता तो वो रास्ते में बच्चों को जन्म दे देती, जिससे उसकी जान को खतरा हो सकता था। भर्ती होने के आधे घंटे बाद महिला ने तीन बच्चों को जन्म दिया। जन्म के वक्त बच्चों का वजन कम था, इसलिए भविष्य के खतरों को देखते हुए महिला को हायर सेंटर रेफर किया गया है। क्षेत्र में तीन बच्चों के एक साथ जन्म लेने की यह पहली घटना है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।