उत्तराखंड से शर्मनाक खबर, दो हैवानों ने मूक-बधिर युवती के साथ किया गैंगरेप, एक मासूम मूक बधिर लड़की के साथ दो युवकों ने बेरहमी से दुष्कर्म किया।

पुलिस ने गत 24 अगस्त को रोहित को धारचूला आर्मी बाजार से हिरासत में लिया था।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand deaf and dumb misdeed: Misdeed with deaf and dumb girl in Pithoragarh
Image: Misdeed with deaf and dumb girl in Pithoragarh

पिथौरागढ़: उत्तराखंड की शांत वादियां एक बार फिर से सहम गई हैं। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के धारचूला में एक मूक बधिर युवती से सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक घटना सामने आई है।

Misdeed with deaf and dumb girl in Pithoragarh

यहां एक मासूम मूक बधिर लड़की के साथ दो युवकों ने बेरहमी से दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को पकड़ लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार इसी वर्ष 20 जून को एक महिला ने धारचूला में तहरीर देकर कहा था कि 9 फरवरी 2023 को आगरी गांव के 2 युवक उनकी गूंगी और बहरी बेटी को उनसे मिलाने के बहाने जिला मुख्यालय लेकर आ रहे थे। आरोप है कि इस बीच उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। आगे पढ़िए

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कुंवर सिंह रावत के नेतृत्व में विवेचक मेघा शर्मा ने जांच शुरू की। अब पुलिस ने गत 24 अगस्त को रोहित को धारचूला आर्मी बाजार से हिरासत में लिया था। जबकि अब दूसरे आरोपित चेतन को जाजरेदवल पुलिस की मदद से सल्मोड़ा बैरियर से गिरफ्तार कर लिया और इसके बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।दोनों आरोपितों के खिलाफ धारा 376 सहित संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया और न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।