Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। मंगलवार देर रात शासन ने छह IAS समेत 10 अधिकारियों के पदभार बदल दिए।
जिन अधिकारियों के जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है, उनमें सचिवालय सेवा के एक अधिकारी भी शामिल हैं। इसके साथ ही छह आईएएस अधिकारियों और तीन पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी भी बढ़ाई गई है। सचिवालय सेवा से अपर सचिव ओंकार सिंह को समाज कल्याण का जिम्मा सौंपा गया है। अपर सचिव रोहित मीणा से निदेशक एनएचएम का पदभार वापस लेकर अपर सचिव स्वाति एस भदौरिया को सौंपा गया है। लिस्ट में डॉ. आर राजेश कुमार का नाम भी शामिल है। आगे पढ़िए
सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार से मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना की जिम्मेदारी वापस ली गई है। अपर सचिव आनंद स्वरूप से निदेशक पंचायती राज का पदभार वापस लिया गया है। अपर सचिव आलोक कुमार पांडेय को अपर सचिव पंचायती राज का पदभार दिया गया है। इसी तरह अपर सचिव कमेंद्र सिंह को मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का पदभार सौंपा गया है। निधि यादव निदेशक पंचायती राज बनाई गई हैं। पीसीएस मोहम्मद नासिर निदेशक प्रशासन, पंतनगर विश्वविद्यालय बनाए गए हैं, अब तक यह जिम्मेदारी पीसीएस रामदत्त पालीवाल के पास थी। इस तरह शासन ने 10 अधिकारियों के पदभार में बदलाव किया है। कार्मिक विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं।