उत्तराखंड: घर से बाजार निकली थी पत्नी, प्रेमी के साथ होटल में मिली, पति के उड़े होश

घर से निकलते ही, कुछ दूर चलते ही, पत्नी पहुंची प्रेमी के साथ होटल, पीछा करते पहुंचा पति, प्रेमी से बुरी तरह पिटा
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
rishikesh husband wife lover: Rishikesh husband wife and lover Case
Image: Rishikesh husband wife and lover Case

ऋषिकेश: धर्म नगरी ऋषिकेश में बवाल मच गया। यहां विवाहित महिला के ऊपर प्यार का भूत इस कदर सवार हुआ कि वह शादी के बाद अपने प्रेमी से मिलने होटल जा पहुंची।

Rishikesh husband wife and lover Case

जी हां, बुधवार को विवाहेत्तर संबंधों का एक नया मामला और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। यहां पर एक पति ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ होटल में पकड़ा है। दरअसल शहर के भरत विहार निवासी एक युवक की पत्नी घर से सामान की खरीदारी के लिए बाजार निकली थी। लेकिन बाजार की जगह एक युवक के साथ हरिद्वार रोड स्थित होटल पहुंच गई। पति को इसका पता चला, तो वह साथियों संग होटल पहुंच गया। वहां उसकी जानकारी में आया कि उसकी पत्नी एक कमरे में युवक के साथ गई है। जब वह कमरे में घुसा तो दोनों को साथ पाया। इस पर पत्नी के प्रेमी ने तेवर दिखाते हुए महिला के पति के साथ मारपीट भी कर दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे पढ़िए

दरअसल पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भरत विहार ऋषिकेश निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी का बर्ताव कुछ समय से बदला हुआ सा था। बीते सोमवार को उसकी पत्नी घर से बाजार में सामान की खरीदारी करने की बात कहकर निकली थी। लेकिन वह अपने प्रेमी रेखा सिंह मीना के साथ हरिद्वार रोड पर एक होटल में पहुंच गई। शक होने पर पति भी पीछा करते हुए होटल पहुंच गया। मौके पर पहुंचकर पत्नी से यहां पहुंचने का कारण पूछा तो उसका प्रेमी रेखा सिंह भड़क गया। आरोप है कि रेखा सिंह ने गाली-गलौच करते हुए महिला के पति से हाथपाई शुरू कर दी। होटल में तमाशा बनने के बाद पीड़ित पुलिस के पास गया और मीना सिंह के ख़िलाफ़ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की गहराई से जांच पड़ताल शुरू कर दी है।