आज धामी कैबिनेट मीटिंग में लिए जा सकते हैं 3 बड़े फैसले, 2 मिनट में आप भी पढ़ लीजिए

आज धामी कैबिनेट की मीटिंग है। खबर है कि इस मीटिंग में कई बड़े और महत्वपूर्ण फैसले हो सकते हैं। आप भी पढ़ लीजिए
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Cabinet Meeting 1 September: Uttarakhand Dhami cabinet meeting 1 September
Image: Uttarakhand Dhami cabinet meeting 1 September

देहरादून: उत्तराखंड में आज धामी कैबिनेट की मीटिंग है। खबर है कि इस मीटिंग में कई बड़े और महत्वपूर्ण फैसले हो सकते हैं।

Uttarakhand Dhami cabinet meeting 1 September

जिस तरह प्रदेश में सरकारी महिला कर्मियों को 6 महीने का मातृत्व अवकाश दिया जाता है। उसी तरह महिला संविदा कर्मियों को भी अब 6 महीने का मातृत्व अवकाश दिया जा सकता है। इसी तरह पुरुषों के लिए भी अच्छी खबर सामने आ सकती है। महिला कर्मियों की तरह पुरुष संविदा कर्मचारियों को भी 15 दिन का पितृत्व अवकाश दिया जा सकता है। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने इन सभी प्रस्तावों पर अपना अनुमोदन दे दिया है। शुक्रवार को होने वाली प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में इन प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। इसके अलावा कैबिनेट मीटिंग में एक और बड़ा फैसला हो सकता है। राज्य आंदोलनकारियों और उनके आश्रितों को सरकारी नौकरियों में 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को लेकर चर्चा की जा सकती है। इन तीनों प्रस्तावों के अलावा विभिन्न विभागों के अन्य महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में मुहर लगेगी। इनमें सेवा क्षेत्र नीति, पंप स्टोरेज नीति के अलावा अनुपूरक बजट, अध्यादेश और विधेयकों मंजूरी मिल सकती है।