Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
अल्मोड़ा: हाल ही में अल्मोड़ा से एक लड़की गायब हो गई थी। पुलिस ने लड़की को आखिरकार ढूंढ निकाला है।
पुलिस ने लड़की को उसके प्रेमी के साथ अल्मोड़ा में अपने प्रेमी के साथ होटल से बरामद किया है। जी हां, यह मामला अल्मोड़ा का है। वही घर से भागी हुई जिस लड़की को पुलिस ने पकड़ा है उसने दावा किया है कि उसने अपनी प्रेमी से शादी कर ली है। बता दे कि घर से भाग गई लडक़ी की शिकायत उसके घर वालों ने पुलिस में करवाई थी। जिसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू की तो युवती को अपने प्रेमी के साथ होटल के कमरे से गिरफ्तार किया गया। युवती ने बताया कि उसने मंदिर में अपने प्रेमी से शादी कर है और वह उसी के साथ रहना चाहती है। उसने घर से अचानक गायब होकर शादी करली। आगे पढ़िए
चार दिन बाद युवती को प्रेमी के साथ पुलिस ने होटल में बरामद किया। बता दें कि युवती को उसके स्वजनों के सुपुर्द किया गया। वहीं युवती ने विवाह का हवाला देकर युवक के साथ रहने की बात कही है। दरअसल दन्यां थाने में बीते 26 अगस्त को एक व्यक्ति ने अपनी 19 वर्षीय पुत्री के अचानक लापता होने के संबंध में शिकायत की थी। पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। बीते बुधवार को पुलिस को युवक और युवती के अल्मोड़ा स्थित एक होटल में रहने की सूचना मिली। देर शाम होटल में पुलिस ने युवती को उसके प्रेमी के साथ बरामद कर लिया। पहले दोनों को कोतवाली ले जाया गया, इसके बाद यहां से दन्यां थाने ले गए। वहीं युवती ने बताया कि उसने बागेश्वर निवासी प्रेमी के साथ मंदिर में विवाह कर लिया है और अब वह उसी के साथ रहेगी। पुलिस ने युवती को स्वजनों के सुपुर्द कर दिया। युवती कहना है कि वह अपने प्रेमी से सच्चा प्यार करती है। पुलिस का कहना है कि आपसी बातचीत से मामला सुधर गया है।