उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम का मिजाज़, 5 जिलों में 4 सितंबर तक बारिश का अलर्ट

पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा और नैनीताल में 4 सितंबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Uttarakhand Weather Update 1 September: Uttarakhand Weather Update 1 September
Image: Uttarakhand Weather Update 1 September

नैनीताल: उत्तराखंड में इन दिनों मौसम साफ है। चटख धूप खिलने से लोगों को राहत मिली है, लेकिन राज्य में मौसम एक बार फिर बिगड़ सकता है।

Uttarakhand Weather Update 1 September

4 सितंबर तक प्रदेश के पांच जनपदों में भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार विशेषकर कुमाऊं मंडल के जनपदों में अगले तीन-चार दिन गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। आज यानि एक सितंबर को देहरादून, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, टिहरी, चंपावत, नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली, ऊधमसिंहनगर, अल्मोड़ा और पौड़ी जिले में आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। 2 सितंबर से पांच जिलों में भारी बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। आगे पढ़िए

इन जिलों में पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, अल्मोड़ा और नैनीताल जैसे जिले शामिल हैं। यहां 4 सितंबर तक भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अगले कुछ दिन कुमाऊं मंडल में लोगों को भारी बारिश का सामना करना पड़ सकता है। लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। इस दौरान कहीं-कहीं बिजली गिरने की घटनाएं भी सामने आ सकती हैं। उत्तराखंड में मानसून कमजोर पड़ने के बाद लगभग एक हफ्ते से वर्षा का क्रम थमा हुआ है। दून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है जिससे तापमान में भी इजाफा दर्ज किया जा रहा है। अगले कुछ दिनों तक गढ़वाल मंडल में आसमान साफ रहने की उम्मीद है, हालांकि इस दौरान कुमाऊं के कई जिलों में भारी बारिश का दौर देखने को मिलेगा, सावधान रहें।