इस महीने कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, ईद ए मिलाद जैसे कई पर्व-त्योहार पड़ रहे हैं। अलग-अलग मौकों पर सितंबर में 16 दिन बैंक बंद रहेंगे।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: 16 days bank holidays in September 2023
देहरादून: सितंबर महीने में पड़ने वाली छुट्टियों को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी लिस्ट जारी कर दी है।
16 days bank holidays in September 2023
अगर आप भी बैंक से जुड़ा जरूरी काम कराने जा रहे हैं तो छुट्टियों के बारे में जानकारी लेना न भूलें। देश के अलग-अलग जोन में त्योहारों और दूसरे प्रयोजनों को देखकर बैंक की छुट्टियां रहेंगी। अगर आप बैंक में अपना कोई जरूरी काम कराने जा रहे हैं, तो सितंबर महीने में बैंक किस-किस दिन बंद रहेगा। उस बारे में जरूर पता होना चाहिए। सितंबर महीने में पूरे 16 दिन बैंक बंद रहेंगे। अपनी सहूलियत के हिसाब से पहले ही अपने जरूरी काम निपटा लें, ताकि बाद में परेशानी न हो। इस महीने कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, ईद ए मिलाद जैसे कई पर्व-त्योहार पड़ रहे हैं। अच्छी बात ये है कि छुट्टी के दिन भी कई ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं जारी रहती हैं, जिनका इस्तेमाल कर आप जरूरी काम निपटा सकते हैं। आगे देखिए बैंक के अवकाश की पूरी लिस्ट
3 सितंबर 2023- रविवार, साप्ताहिक अवकाश
6 सितंबर 2023- कृष्ण जन्माष्टमी, इस दिन भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, पटना में बैंक बंद रहेगा।
7 सितंबर 2023- कृष्ण जन्माष्टमी, इस दिन अहमदाबाद, चंडीगढ़, देहरादून, गंगटोक, तेलंगाना, जयपुर, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, रायपुर, रांची, शिलांग और श्रीनगर में बैंक बंद रहेगा।
9 सितंबर 2023- दूसरा शनिवार, इस दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।
17 सितंबर 2023- रविवार, साप्ताहिक अवकाश, इस दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेगा।
18 सितंबर 2023- विनायक चतुर्थी, इस दिन बेंगलुरु और तेलंगाना में बैंक बंद रहेंगे।
19 सितंबर 2023- गणेश चतुर्थी- इस दिन अहमदाबाद, बेलापुर, भुवनेश्वर, मुंबई, नागपुर, पणजी में बैंक बंद रहेंगे।
20 सितंबर 2023- गणेश चतुर्थी और नुआखाई इस दिन कोच्चि और भुवनेश्वर में बैंक बंद रहेंगे।
22 सितंबर 2023- नारायण गुरु समाधि दिवस, इस दिन कोच्चि, पणजि और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहेंगे।
23 सितंबर 2023- चौथा शनिवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
24 सितंबर 2023- रविवार, साप्ताहिक अवकाश
25 सितंबर 2023- श्रीमंत शंकरदेव की जयंती, गुवाहाटी में बैंकों की छुट्टी रहेगी।
27 सितंबर 2023- मिलाद ए शरीफ, इस दिन जम्मू, कोच्चि, श्रीनगर और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहेंगे।
28 सितंबर 2023- ईद ए मिलाद, इस दिन अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, तेलंगाना, इंफाल, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर और रांची में बैंक बंद रहेंगे
29 सितंबर 2023- ईद-ए-मिलाद-उन-नबी- इस दिन गंगटोक, जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।