Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
नैनीताल: हाल ही में UPPSC PCS (J) परीक्षा के नतीजे जारी किए गए हैं जिसमें बेटियों का बोलाबाला रहा है।
जी हां, जहां कानपुर की निशी गुप्ता परीक्षा की टॉपर रही हैं तो वहीं उत्तराखंड की बेटियां भी कम नहीं हैं। यूपी न्यायिक सेवा (सिविल जज जूनियर डिवीजन) की प्रतियोगी परीक्षा में उत्तराखंड के युवाओं को भी कामयाबी मिली है। इस लिस्ट में नैनीताल जिले की शैली शरण का नाम भी है। UPPSC PCS (J) परीक्षा में शैली को 52वीं रैंक हासिल हुई है। शैली शरण ने नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी बेंगलुरु से एलएलम किया। उनके पिता का नाम ड़ॉ दयाल शरण है जो कि पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग फौरेंसिक में संयुक्त निदेशक है। वहीं माता डॉ. रेनू शरण उत्तराखंड सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में सदस्य पद पर तैनात हैं। बता दें कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने प्रांतीय सिविल सेवा न्यायपालिका परीक्षा (PCS J 2023) का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अंतिम इंटरव्यू के बाद कुल 302 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। कुल चयनित अभ्यर्थियों में से 165 महिला अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है।