देहरादून में कल से लागू हो रहा है नया ट्रैफिक प्लान, कहीं जाने से पहले पढ़ लीजिए रूट प्लान

शहर में पांच जगहों को बैरियर प्वाइंट बनाया गया है। जिनमें प्रगति विहार, शास्त्रीनगर, बाईपास, डिफेंस कॉलोनी और विधानसभा तिराहा जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Dehradun traffic plan 4 September: Dehradun traffic police route plan 4th September
Image: Dehradun traffic police route plan 4th September

देहरादून: देहरादूनवासी ध्यान दें। किसी जरूरी काम से बाजार जा रहे हैं तो पहले ट्रैफिक प्लान देखना न भूलें।

Dehradun traffic plan 4 September

विधानसभा सत्र को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शहर के लिए ट्रैफिक प्लान जारी किया है, जो कि 8 सितंबर तक लागू रहेगा। इसके अनुसार शहर में पांच जगहों को बैरियर प्वाइंट बनाया गया है। जिनमें प्रगति विहार, शास्त्रीनगर, बाईपास, डिफेंस कॉलोनी और विधानसभा तिराहा जैसे क्षेत्र शामिल हैं। सभी भारी वाहन कारगी चौक और डोईवाला से दूधली रोड की ओर भेजे जाएंगे। देहरादून से हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कॉलोनी, फव्वारा चौक से पुलिया नंबर 06 की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। रिस्पना क्षेत्र में ज्यादा दबाव होने पर भारी वाहनों को आंशिक रूप से लालतप्पड़, हर्रावाला और नयागांव पर रोका जाएगा। आगे पढ़िए

मोहकमपुर से मसूरी जाने वाले वाहनों को जोगीवाला से सहस्त्रधारा क्रॉसिंग होते हुए आईटी पार्क से मसूरी भेजा जाएगा। धर्मपुर चौक से आईएसबीटी की ओर जाने वाला ट्रैफिक माता मंदिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से आईएसबीटी की ओर भेजा जाएगा। मोहकमपुर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को विधानसभा तिराहा, रिस्पना, पुरानी चौकी होते हुए धर्मपुर, ईसी रोड की ओर भेजा जाएगा। अनुमति प्राप्त जुलूस केवल बन्नू स्कूल से प्रस्थान कर सकेंगे। इनके वाहन यहीं पार्क किए जाएंगे। ट्रैफिक का दबाव होने की स्थिति में डोईवाला से देहरादून की ओर आने वाली सिटी बस को कैलाश अस्पताल से यूटर्न लेकर वापस डोईवाला की ओर भेजा जाएगा। सभी वाहन चालकों से अनुरोध किया गया है कि वो अधिक से अधिक दुपहिया वाहनों का इस्तेमाल करें और संपूर्ण डायवर्जन प्लान में पुलिस की मदद करें। आप भी असुविधा से बचने के लिए ट्रैफिक प्लान देखकर ही घर से निकलें। ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।