Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड पुलिस ने एनआरआई श्रद्धालु का करेंसी से भरा बैग ढूंढकर श्रद्धालु को उसकी खुशियां लौटा दीं। जापान से आया यह श्रद्धालु मूलरूप से पंजाब का रहने वाला है।
बदरीनाथ दर्शन के दौरान उसका जापानी करेंसी से भरा बैग गायब हो गया था। बैग में एक लाख रुपये की जापानी करेंसी थी। बैग के गायब होने से श्रद्धालु परेशान था। उसने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने एक वाहन से जापानी करेंसी से भरा बैग सकुशल बरामद कर श्रद्धालु को उसका बैग लौटाया, तो उसके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान आ गई। दरअसल पंजाब मूल के विशाल खोसला 6 सितंबर को परिजनों संग बदरीनाथ धाम आए थे। उन्होंने हरिद्वार से एक वाहन किराये पर लिया था। आगे पढ़िए
बीते दिन विशाल खोसला ने अपने सामान से एक लाख की जापानी करेंसी से भरा बैग गायब होने पर बदरीनाथ पुलिस को जानकारी दी। उसने बताया कि जब उन्होंने वाहन चालक से बैग के बारे में पूछा तो वो भड़क गया। विशाल खोसला मदद के लिए पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने मामले की गंभीरता देखते हुए हनुमान चट्टी में नाका लगा कर संबंधित वाहन को रोका दिया। वाहन चालक को बदरीनाथ लाकर पूछताछ की गई। इस दौरान वाहन की तलाशी ली गई तो करेंसी से भरा बैग वाहन में मिल गया। बैग मिलने के बाद श्रद्धालु ने पुलिस का आभार जताया, साथ ही चालक पर कारवाई न करने का अनुरोध किया। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि चालक निजी वाहन को टैक्सी के तौर पर चला रहा था। जिस पर वाहन सीज कर दिया गया है।