उत्तराखंड: खुदकुशी करने वाली थी लड़की, इंस्टा पर डाली पोस्ट, विदेश से आई कॉल, बच गई जान

लड़की ने इंस्‍टाग्राम पर डाली खुदकुशी करने वाली पोस्‍ट, विदेश से आई कॉल और पुलिस ने बचा ली जान
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Uttarakhand Instagram Girl Suicide: Police saved girl from suicide in Udham Singh Nagar
Image: Police saved girl from suicide in Udham Singh Nagar

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर के बाजपुर में फेसबुक ने एक लड़की की जान बचा ली।

Police saved girl from suicide in Udham Singh Nagar

दरअसल यहां एक लड़की आत्महत्या करने जा रही थी, मगर उससे पहले उसने सोशल मीडिया पर इंस्टाग्राम पर आत्महत्या करने की पोस्ट डाली। इस पर तत्काल इंस्टाग्राम की विदेश से आई कॉल से स्‍थानीय पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने उसका आईपी एड्रेस खोजा और पुलिस ने रेस्क्यू कर किशोरी की जान बचाई। उसके बाद किशोरी की काउंसलिंग कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दरअसल नाबालिग आत्महत्या करने जा रही थी। उसने आत्‍महत्‍या से जुड़ी एक पोस्‍ट भी इंस्‍टाग्राम पर लिखी थी। इस पोस्ट में उसने लिखा था कि वह सुसाइड कर रही है। इस पर इंस्‍टाग्राम ने फौरन स्‍थानीय पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने लड़की को खोज निकाला। यह पोस्ट इंस्टाग्राम टीम की नज़र में आ गई। उन्होंने उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स से संपर्क किया। उन्होंने इंस्ट्राग्राम की इस पोस्‍ट पर तुरंत अलर्ट किया। फौरन उधम सिंह नगर की पुलिस हरकत में आई। तत्काल किशोरी को ट्रेस कर ढूंढ निकाला गया और उसकी जान बचा ली गई। इसकी जानकारी किशोरी के परिजनों को दी गई है।