उत्तराखंड: ससुराल पहुंच कर दामाद ने काटा बवाल, सास का सिर फोड़ दिया

साले की गैर मौजूदगी में ससुराल पहुंचे दामाद ने सास का फोड़ दिया सिर, पत्नी और साले को दी धमकी, पढ़िए पूरी खबर
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
Haridwar son in law beating: Son-in-law beats mother-in-law in Haridwar
Image: Son-in-law beats mother-in-law in Haridwar

हरिद्वार: हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र से एक सनसनी खेज खबर सामने आ रही है यहां पर एक दामाद ने अपने ससुराल पहुंचकर खूब उत्पात मचाया।

Son-in-law beats mother-in-law in Haridwar

वह इस तरह बेशर्मी पर उतर गया कि उसने अपनी सास के साथ मारपीट कर सिर फोड़ दिया। साले और पत्नी को भी हत्या करने की धमकी दी। साले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस के अनुसार, ओमप्रकाश मिश्रा निवासी रमा बिहार काॅलोनी जमालपुर कलां ने शिकायत देकर बताया कि सात सितंबर को वह घर पर नहीं था। इस बीच उसका बहनोई धनंजय पांडेय दिल्ली अपने कुछ साथियों के साथ घर पर आ गया। उस वक्त उसकी मां घर पर अकेली थी। आरोपी दामाद ने अपनी सास के साथ में जमकर मारपीट की और उनका सिर फोड़ दिया। साले ने आरोप लगाया कि उसकी बहन के साथ भी मारपीट करता है। आरोप है कि मारपीट के बाद हत्या करने की धमकी देते हुए निकल गया। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी धनंजय पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।