Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: सोशल मीडिया पर चंद लाइक्स पाने के लिए आजकल लोग ऐसी-ऐसी हरकतें कर जाते हैं, कि बताते हुए भी शर्म आती है।
राजधानी देहरादून में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां रील बनाने के चक्कर में एक युवती ने कुत्ते को पहले बीयर पिलाई। बाद में उसका वीडियो बनाया और ये वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। कई मोबाइल से होते हुए ये वीडियो पुलिस तक भी पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए युवती के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल, इंस्टाग्राम के एक वीडियो लिंक वायरल हुआ था। इस लिंक में दून पुलिस को भी टैग किया गया था। आगे पढ़िए
ये एक वीडियो रील थी, जिसे किसी खुश आर्डर नाम के प्रोफाइल से पोस्ट किया गया था। वीडियो खोलने पर जो तस्वीर सामने आई, उसने पुलिस को हैरान और परेशान कर दिया। इस वीडियो में एक युवती पालतू कुत्ते को जबरदस्ती बीयर पिलाती नजर आ रही थी। युवती ने तो गलती की ही, लेकिन लोग भी इस वीडियो के लिए लड़की को लताड़ने के बजाय वीडियो को जमकर लाइक कर रहे थे, इसे वायरल किया जा रहा था। इंस्टाग्राम के अलावा फेसबुक पर भी वीडियो वायरल हुआ। जांच हुई तो मालूम हुआ कि यह प्रोफाइल खुशी सेमवाल निवासी रेसकोर्स का है। अब नेहरू कॉलोनी थाने में आरोपी युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की रिपोर्ट न्यायालय को भेजी गई है।